छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों को अल्पकालीन ऋण का लाभ दिया जा रहा ह...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों को अल्पकालीन ऋण का लाभ दिया जा रहा है। समिति प्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि अब तक 893 सदस्यों को खाद, बीज, कृषि दवाई एवं नगद राशि सहित 4 करोड़ रुपये से अधिक का अल्पकालीन ऋण वितरित किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि बिना ब्याज के अल्पकालीन ऋण मिलने से किसानों में उत्साह बढ़ा है। योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 100 से अधिक अऋणी सदस्यों ने ऋण लेना शुरू किया है, वहीं 25 से अधिक नए सदस्य भी समिति से जुड़े हैं।
समिति में वर्तमान में किसानों की जरूरत के अनुसार यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, पोटाश, दानेदार खाद सहित इफको एमसी के विभिन्न कृषि दवाई उत्पाद उपलब्ध हैं।समिति प्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू ने किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक खाद, दवाई अथवा नगद राशि के लिए ऋण प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे 20 सितंबर तक ऋण आवेदन तैयार कराकर बिना ब्याज के अल्पकालीन ऋण योजना का लाभ उठाएं।


No comments