Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में सड़क विकास को मिली रफ्तार, ओंकार साहू के प्रयास से करोड़ों के सड़क कार्यों को मंजूरी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में विधायक श्री ओंकार साहू के प्रयासों से कई महत्व...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में विधायक श्री ओंकार साहू के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों एवं पर्यटन क्षेत्र गंगरेल के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।छाती-उडेना-कंडेल-भोथली-बलियारा-बोडरा-संबलपुर मार्ग स्वीकृतविधायक श्री ओंकार साहू के प्रयास से छाती से उडेना, कंडेल, भोथली, बलियारा, बोडरा होते हुए संबलपुर तक लगभग 16 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इस मार्ग के निर्माण से अनेक गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

अंबेडकर चौक से रुद्री और रुद्री से गंगरेल मार्ग का चौड़ीकरण

            धमतरी शहर के महत्वपूर्ण मार्ग अंबेडकर चौक से रुद्री तक 5.00 किलोमीटर 4-लेन सड़क तथा रुद्री से गंगरेल तक 6.40 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है। कुल 11.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा।यह कार्य वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग (मुख्य जिला मार्ग क्रमांक-243) के अंतर्गत है। इसमें पुल-पुलिया सहित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। 5.00 किलोमीटर हिस्से में 4-लेन तथा 6.40 किलोमीटर हिस्से में 2-लेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

रुद्री बैराज नहर पार से संकरा मार्ग भी जल्द होगा स्वीकृत

           विधायक श्री ओंकार साहू ने बताया कि रुद्री बैराज नहर पार से संकरा तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति भी जल्द होने वाली है। इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गोकुलपुर-भटगांव मार्ग को भी जल्द मिलेगी प्रशासनिक स्वीकृति

           विधायक श्री साहू ने बताया कि गोकुलपुर से भटगांव मार्ग के लिए भी जल्द प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने की उम्मीद है। इस मार्ग की स्वीकृति एवं निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन के लिए सुगम और सुरक्षित सड़क उपलब्ध होगी।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क और मजबूत बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से धमतरी शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे स्थानीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और पर्यटन को भी लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि धमतरी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के लिए और भी महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे। इस सौगात के लिए धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विभागीय मंत्री आभार व्यक्त किया।

No comments