छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम पंचायत जोरातराई में नवज्योति नाट्य कला मंडल एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम पंचायत जोरातराई में नवज्योति नाट्य कला मंडल एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।आयोजन के दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता, बालक खुर्शीद दौड़ तथा बुजुर्गों के लिए सियान खुर्शीद दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पटेल महेंद्र साहू, पूर्व सरपंच टेकराम साहू, सुदामा राम साहू, चुरामन राम साहू, नंदकुमार हिरवानी, भानु प्रताप साहू, वीरू राम साहू, दमन लाल पाल, के.आर. साहू, तेमान सिंह साहू, जालम साहू, रविंद्र सेन, महत्व साहू, अयोध्या तारक, विजय तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवज्योति नाट्य कला मंडल एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


No comments