छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनके जीवन, आदर्शों और गीता के संदेशों को आत्मसात करने का पावन अवसर है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस नहीं छोड़ा तथा सदैव धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष किया। श्रीकृष्ण ने अपने कर्मों के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य को परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
जनपद अंगिरा ध्रुव ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह हमें अपने जीवन में अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाने का संदेश भी देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, करुणा, मित्रता और मानवता को विशेष महत्व दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।जनपद पंचायत अध्यक्ष ने इस पावन अवसर पर विशेष रूप से माताओं, बहनों, युवाओं, बच्चों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने कामना की कि क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रहे तथा सभी लोग मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें।अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को “जय श्रीकृष्ण” के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।


