छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शु...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, न्याय, कर्तव्य और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।केशव साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। उनका गीता उपदेश आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के आदर्शों को केवल पूजा और उत्सव तक सीमित न रखकर अपने आचरण और सामाजिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। प्रेम, भाईचारा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है।
जनपद उपाध्यक्ष ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति, सद्भाव, समृद्धि और विकास का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक परिवार सुखी एवं खुशहाल रहे। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।


No comments