Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छोटे रकबे वाले किसानों को उद्यानिकी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  सत्य पटेल भाटापारा:- छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने संयुक्त जिला कार्यालय सभागार में कृषकों एवं...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

सत्य पटेल भाटापारा:- छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने संयुक्त जिला कार्यालय सभागार में कृषकों एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने छोटे रकबे वाले किसानों को उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाकर उनकी आय बढ़ाने के निर्देश दिए।नायक ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए विकासखंड स्तर पर पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में उन्होंने पटेल समाज सहित अन्य उद्यानिकी कृषकों से खेती-किसानी की समस्याओं, उत्पादन और लाभ के संबंध में चर्चा की।

     उद्यान विकास अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा किसानों को दिए जाने वाले अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने उद्यानिकी फसलों से होने वाले लाभ के अनुभव भी साझा किए। कृषक धनेश्वर निषाद ने बताया कि उन्होंने आधा एकड़ में मूली की खेती कर करीब 2 से 2.50 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया। वहीं कृषक चुलेश्वर पटेल ने आधुनिक तकनीक और ड्रिप सिंचाई के माध्यम से अदरक की खेती कर प्रति हेक्टेयर करीब 8 टन उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी। अन्य किसानों ने ग्राफ्टेड बैंगन, टमाटर, मिर्च और भिंडी की खेती से प्राप्त लाभ एवं अनुभव साझा किए।बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

No comments