Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दिवंगत बालक के परिजनों से मिले विधायक ओंकार साहू, पुल पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- सोरिद वार्ड में बच्चे के डूबने से हुई दुखद मृत्यु के बाद धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने आज शोकाकुल परिवारजनों...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- सोरिद वार्ड में बच्चे के डूबने से हुई दुखद मृत्यु के बाद धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने आज शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन एवं दुःखद समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। विधायक श्री साहू ने ईश्वर से दिवंगत बालक की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री आकाश गोलछा, सोरिद वार्ड के पार्षद श्री विशु देवांगन एवं डाक बंगला वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि श्री सोमेश मेश्राम उपस्थित रहे।

       ज्ञात हो कि सोरिद वार्ड में बच्चे के लापता होने की दुखद घटना के बाद चलाए गए सर्च एवं राहत अभियान के दौरान बचाव कार्य को सुगम बनाने के लिए मौके पर स्थित पुल को तोड़ा गया था। विधायक श्री ओंकार साहू ने आज मौके पर पहुंचकर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को पुल के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

        श्री साहू ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी की संभावना न रहे और क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

No comments