तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद ने नवपदस्थ एसडीएम पीयूष तिवारी का किया स्वागत एवं अभिनंदन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पीयूष तिवारी से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समाज की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।


          अभिनंदन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर एसडीएम पीयूष तिवारी के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जनहित से संबंधित मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि हरिग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष कैलाश शुक्ला, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित आशीष शर्मा, सुनील बाजपेई, प्रमोद दुबे, अनिल झा एवं पूनम द्विवेदी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top