छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- विकासखंड कुरूद के ग्राम जोरातराई (अ) स्थित स्कूल चौक में नव ज्योति दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से लोक कला मंच ‘माया के संदेश’ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोक कलाकार उर्वशी साहू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पटेल महेंद्र साहू के अथक प्रयासों एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू के सहयोग से किया गया। वहीं, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम की अनुशंसा पर संस्कृति विभाग के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। नव ज्योति दुर्गा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


