Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम देवरी में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ग्राम पंचायत देवरी में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम पंचायत देवरी में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में अंबेडकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती योगमाया तेजेंद्र साहू ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित संविधान देश के विकास, उन्नति, सुरक्षा और सभी वर्गों व धर्मों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक संविधान की रक्षा और उसके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्पित हैं।

       आगे सरपंच श्री मति योगमाया तेजेंद्र साहू ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज, शिक्षा, राजनीति व न्याय व्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में सरपंच, पंचगण, ग्राम जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments