छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू के निज निवास आमदी में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू के निज निवास आमदी में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया।
विधायक श्री ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुनीता साहू, कविता साहू, ललिता पटेल, अनिता ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


No comments