Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हम सभी बाबासाहेब के सपनों के “समृद्ध और समावेशी भारत” के निर्माण का लें संकल्प - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा ग्राम सेहराडबरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा ग्राम सेहराडबरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जहां सर्वप्रथम डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति रही। श्रीमती रंजना साहू ने माल्यार्पण कर भारतीय संविधान के प्रधान शिल्पी, महान समाज सुधारक ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। 

         श्रीमती साहू ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणास्रोत हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि बाबासाहेब ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर बाबासाहेब के सपनों के “समृद्ध और समावेशी भारत” के निर्माण का संकल्प लें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को और मजबूत बनाएं। भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है, हम महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

           इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने एवं समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भोथली मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य सत्यप्रभा किशोर साहू, महिला मोर्चा पवित्रा दीवान, सरपंच विजय मार्कण्डेय, बुथ अध्यक्ष किशोर साहू, किशन नेताम, भोथली मण्डल महामंत्री आनन्द मेश्राम, घनश्याम साहू, नीरज नेताम, सावित्री बाई, उषा भारती, टुमेश्वरी बाई सहित महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments