Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी, धमतरी में 4 पद

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भू-अभिलेख के अंतर्गत पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भू-अभिलेख के अंतर्गत पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। विभाग ने 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के 26 जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। जारी आदेश के अनुसार भर्ती सेवा भर्ती नियमों तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam/CGSSB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि मेकर/सबमेकर के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

      जिला-वार पदों में बलौदाबाजार-भाटापारा 5, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15, गरियाबंद 15, धमतरी 4, महासमुंद 5, दुर्ग 3, बालोद 15, बेमेतरा 15, राजनांदगांव 8, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10, कबीरधाम 10, कोंडागांव 2, उत्तर बस्तर कांकेर 10, नारायणपुर 2, सुकमा 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5, मुंगेली 5, कोरबा 7, रायगढ़ 6, जांजगीर-चांपा 7, सक्ती 10, बलरामपुर-रामानुजगंज 10, जशपुर 8, कोरिया 2 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4 पद शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त रिक्त पदों पर भर्ती प्रचलित आरक्षण एवं भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए की जाएगी। भर्ती संबंधी प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से संचालित होगी।यह स्वीकृति वित्त विभाग की फाइल क्रमांक ESTB/24725/2026-FINANCE, दिनांक 04 सितंबर 2026 के आधार पर प्रदान की गई है। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।


No comments