Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ मंडल ने निकाली भव्य कलशयात्रा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ द्वारा ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। काशी-वाराणसी की पुण्यभूमि से लाई गई मिट्टी को कलश में स्थापित कर विभिन्न ग्रामों में पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।कलशयात्रा ग्राम कनेरी से प्रारंभ होकर खोरदो, कंवर, फागुन्दाह होते हुए पुरूर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ संत रविदास महाराज का स्मरण किया।

         इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन चरित्र, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हुए लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

     कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री यदीप गोल्डी साहू, राकेश सिन्हा, तेज राम साहू, यादव राम साहू, जनार्दन सिन्हा, महेत्तर नेताम, होमशंकर साहू, प्रहलाद साहू, कुबेर साहू, झुमुकलाल साहू, यालेश साहू, संजय साहू, अजेन्द्र साहू, दिनेश्वरी सिन्हा, रेणुका गजेन्द्र, रूद्राणी नेताम, संध्या साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा कनेरी, खोरदो, कंवर, फागुन्दाह एवं पुरूर के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला-पुरुष एवं कार्यकर्ताओं ने कलशयात्रा में सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

No comments