Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शहीद टिकेश्वर निषाद की स्मृति में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - ग्राम जवरगांव में शहीद टिकेश्वर निषाद की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय ‘शहीद कप 2026’ क्रिकेट प्रतियोगिता का भ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम जवरगांव में शहीद टिकेश्वर निषाद की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय ‘शहीद कप 2026’ क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं शहीद टिकेश्वर निषाद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि अंगिरा ध्रुव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्वयं क्रिकेट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अंगिरा ध्रुव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।

          उन्होंने शहीद टिकेश्वर निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके त्याग और योगदान को याद करने का भी माध्यम है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर ग्राम जवरगांव के सरपंच लीलाराम साहू, उपसरपंच, पंचगण, ग्राम पंचायत सचिव राम सिन्हा, मिलन, पुनीत राम, नीलकंठ, ग्राम पटेल हिंच्छा राम साहू, जनप्रतिनिधि, आयोजक समिति के अध्यक्ष डेमन साहू, उपाध्यक्ष नंदकुमार निषाद, सचिव देवा निषाद, कोषाध्यक्ष बिरेन्द्र सिन्हा, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments