ग्राम देवरी में एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर का नि:शुल्क नेत्र शिविर, ग्रामीणों को मिल रही सुविधा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- ग्राम पंचायत देवरी में एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के आयोजन में ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच महेश चंद्राकर, सचिव खेमिन साहू, रोजगार सहायक गौतम धर्मा, सरपंच प्रतिनिधि संतुराम धीवर, ऑपरेटर केशवराम साहू, टिंकूराम साहू, नरेंद्र कुमार मनोग्रे, नंदकुमार सिन्हा, शिवकुमार धीवर सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।


            इस अवसर पर गंगाराम धीवर, हेमलाल धीवर, तिहारूराम धीवर, ओमप्रकाश मनोग्रे, ललित सेन एवं भागीरथी धीवर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शिविर के आयोजन में सहभागिता निभाई।आयोजकों के अनुसार, ग्रामीणों को नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आगे भी जारी रखे जाएंगे, ताकि गांव के लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और चिकित्सा सुविधा मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top